Latest Article

Vodafone Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना नेटवर्क के इन स्मार्टफोन से भी कर सकेंगे कॉल

 

Vodafone Idea यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब बिना नेटवर्क के इन स्मार्टफोन से भी कर सकेंगे कॉल

लाइव हिन्दुस्तान , नई दिल्ली

Livehindustan

वोडाफोन-आइडिया (Vi) ने कुछ ही समय पहले एक खास सर्विस लॉन्च की है। इस सर्विस की मदद से Vi यूजर्स बिना नेटवर्क के भी वॉइस कॉल कर सकेंगे। वोडाफोन-आइडिया की यह सर्विस WiFi Calling है। कंपनी की यह सर्विस गोवा, कोलकाता, गुजरात, दिल्ली और मुंबई में वोडाफोन-आइडिया के सभी प्रीपेड और पोस्टपेड कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विस जल्द ही दूसरे राज्यों में भी उपलब्ध होगी। लेकिन आपको बताते ये कि Vi की इस सर्विस का फायदा हर वोडाफोन-आइडिया यूजर नहीं उठा सकता है। दरअसल यह सर्विस अभी भी कुछ चुनिंदा फ़ोनों पर ही काम करती है। 

 

 

ये iPhone यूजर्स उठा सकेंगे Wi-Fi कॉलिंग का फायदा 
Vi ने अपनी वेबसाइट पर जानकारी दी है कि iPhone 6s और इसके बाद आए सभी iPhone यूजर्स को अब VoWi-Fi का सपोर्ट मिलने लगेगा। इसका मतलब है कि iPhone SE 2016, iPhone 6s, iPhone 6s Plus, iPhone 7 सीरीज, iPhone 8 सीरीज, iPhone X सीरीज, iPhone 11 सीरीज, iPhone SE 2020 और लेटेस्ट iPhone 12 सीरीज सहित सभी iPhones यूजर्स जो वोडाफोन आइडिया के नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं वो अब wifi कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे।  

 

ये Andorid फोन करते हैं VoWi-Fi कॉलिंग को सपोर्ट 
>> कुल मिलाकर वोडा-आइडिया की वाई-फाई कॉलिंग सर्विस Xiaomi, Realme, Oppo और OnePlus सहित अन्य ब्रांडों के स्मार्टफोन को सपोर्ट कर रही है। 

>> OnePlus डिवाइस जो वीएवाई के वाई-फाई को सपोर्ट करते हैं, वे हैं वनप्लस 6, वनप्लस 6 टी, वनप्लस 7, वनप्लस 7 प्रो, वनप्लस 7 टी, वनप्लस 7 टी प्रो, वनप्लस 8, वनप्लस 8 प्रो, वनप्लस 8 टी, ​​वनप्लस नॉर्ड, वनप्लस 9, वनप्लस 9 प्रो, वनप्लस 9 आर।

>> केवल एक Samsung का डिवाइस है जो Vi के VoWi-Fi का समर्थन करता है, और यह गैलेक्सी A50 है। 

 

Post a Comment

0 Comments